Raipur Cricket Match Advisory: बैग, बोतल, और बटन तक पर रोक, स्टेडियम में जानें से पहले फैंस के लिए जरूरी बातें
Raipur Cricket Match Advisory: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। पुलिस ने मैच के लिए 10-पॉइंट एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी दर्शकों की गेट पर सख्त जांच की जाएगी और प्रतिबंधित सामान मिलने पर एंट्री नहीं दी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
एडवाइजरी के अनुसार, स्टेडियम में शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, तंबाकू, माचिस, लाईटर्स, बोतल, डिब्बा, टिफिन, वाद्य यंत्र, कुर्सी, स्टूल, छाता, ब्लेड, रूल, बोर्ड, स्कैट्स, डंडा, झंडा, आग्नेयास्त्र, चाकू, कटार, तलवार, फटाके जैसी सभी वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी।
इसके अलावा दर्शक खाद्य पदार्थ (बच्चों के लिए छोड़कर), कांच के कंटेनर, हैंडबैग, लेडिज बैग, सूटकेस, कागज पैकेट, लैपटॉप, हैंडीकैम, लेजर लाइट, फ्लैशलाइट, स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, गेंद, लाउड हैलर, सिटी, हार्न, रेडियो, जानवर और सभी प्रकार के सिक्के भी स्टेडियम में नहीं ले जा सकते।
मैच से पहले दोनों टीमें अभ्यास सत्र में भाग लेंगी। साउथ अफ्रीका टीम की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे होगी, इसके बाद 1 बजे से 4 बजे तक अभ्यास सत्र रहेगा। वहीं टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे और 5 बजे से 8 बजे तक प्रैक्टिस निर्धारित है। दर्शकों में इस मुकाबले को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।
