यात्रीगण कृपया ध्यान दें…17–18 जनवरी को रेल यात्रियों को झटका, बिलासपुर मंडल की 6 मेमू ट्रेनें रद्द
रेल यात्रियों को झटका
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने दो दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। इस ब्लॉक के कारण 17 और 18 जनवरी को कुल 6 पैसेंजर मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ेगी।
कोटमीसोनार–जयरामनगर सेक्शन में होगा कार्य
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य कोटमीसोनार–जयरामनगर सेक्शन के बीच किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, लेकिन इसके चलते बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर और बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर रूट की मेमू लोकल ट्रेनें दोनों दिन संचालित नहीं होंगी।
अन्य ट्रेनों की रफ्तार भी रहेगी नियंत्रित
ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ अन्य ट्रेनों की गति भी नियंत्रित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
रद्द की गई 6 पैसेंजर ट्रेनें
17–18 जनवरी – 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
17–18 जनवरी – 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर
18–19 जनवरी – 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
17–18 जनवरी – 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर
17–18 जनवरी – 68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
17–18 जनवरी – 68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर
read more : NHM में DPM पर अभद्रता के आरोप: लिपिक कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई की मांग
