Rahul Gandhi ‘Vote Adhikar Yatra’: 16 दिन, 24 जिले, 1300 किमी – राहुल गांधी की बिहार यात्रा का रोडमैप

Rahul Gandhi 'Vote Adhikar Yatra'

Rahul Gandhi 'Vote Adhikar Yatra'

Rahul Gandhi ‘Vote Adhikar Yatra’: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज अपनी वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन से शुरू होगी। राहुल गांधी यहां से केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और आगामी चुनाव को देखते हुए जनता के बीच बड़ा संदेश देंगे।

16 दिन, 24 जिले, 1300 किलोमीटर की यात्रा

कांग्रेस ने बताया कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान 16 दिन तक बिहार में रहेंगे और लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह 24 जिलों और 118 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेंगे। पार्टी का मानना है कि यह यात्रा सीधे तौर पर विधानसभा चुनाव पर असर डालेगी और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की ताकत को बढ़ाएगी।

‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई

यात्रा से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार, ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस यात्रा से जुड़ें और संविधान बचाने की लड़ाई को मजबूत करें।

तेजस्वी यादव और गठबंधन के नेता भी रहेंगे साथ

इस यात्रा में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। तेजस्वी यादव खुद राहुल गांधी के साथ रहेंगे। कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि राहुल गांधी बिहार की जनता को यह समझाने आ रहे हैं कि अगर संविधान को मजबूत करना है, तो मतदाताओं को मजबूत करना जरूरी है।

वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह यात्रा मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन की तरह होगी। पार्टी का उद्देश्य है कि जनता को जागरूक किया जाए और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा किया जाए।

राहुल गांधी का कार्यक्रम: कहां-कहां रहेंगे

  • 17 अगस्त – रोहतास

  • 18 अगस्त – औरंगाबाद, गया

  • 19 अगस्त – नवादा, नालंदा, शेखपुरा

  • 21 अगस्त – लखीसराय, मुंगेर

  • 22 अगस्त – भागलपुर

  • 23 अगस्त – कटिहार

  • 24 अगस्त – पूर्णिया, अररिया

  • 26 अगस्त – सुपौल, मधुबनी

  • 27 अगस्त – दरभंगा, मुजफ्फरपुर

  • 28 अगस्त – सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण

  • 29 अगस्त – पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान

  • 30 अगस्त – सारण, आरा

  • 1 सितंबर – पटना

Youthwings