रक्षाबंधन विज्ञापन पर बुरी फंसीं कृति सेनन, अब बचाव में उतरे राहुल गांधी ने क्या कह दिया?

नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने हालिया रक्षाबंधन विज्ञापन में पहने गए कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, अब इस विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुलकर एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं।

राहुल गांधी का ट्रोल्स पर तीखा प्रहार

हाल ही में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर मुखर रहे राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन करते हुए ट्रोल्स को लताड़ लगाई है। राहुल गांधी ने जोर देते हुए कहा कि एक महिला क्या पहनेगी, क्या करेगी और कहां जाएगी… यह पूरी तरह से उसकी खुद की पसंद होनी चाहिए। महिलाओं की अपनी आजादी है और उन्हें उनके कपड़ों या पसंद को लेकर ट्रोल करना तुरंत बंद कर देना चाहिए।

कृति सेनन का ट्रोल्स को करारा जवाब

ट्रोलिंग बढ़ने के बाद खुद कृति सेनन ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलोचकों की क्लास लगा दी।

कृति ने लिखा कि आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों मापा जाता है? याद रखिए, संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।

‘राखी सिर्फ कपड़ों से नहीं, भावनाओं से जुड़ी है’

एक्ट्रेस ने त्योहार के असली मायने समझाते हुए लिखा कि रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार का पर्व है। उन्होंने बताया कि वे और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं और एक-दूसरे की रक्षा का वादा करते हैं। इतना ही नहीं, उनका यह प्यार उनके पालतू कुत्तों तक भी जाता है क्योंकि वे भी परिवार का हिस्सा हैं। कृति ने स्पष्ट किया कि त्योहारों की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि उन परंपराओं में होती है जिन्हें आप सच्चे दिल से निभाते हैं।

Youthwings