Putin’s Dinner Controversy: पुतिन के डिनर में क्यों बुलाए गए शशि थरूर, राहुल-खरगे को क्यों किया बाहर?
Putin’s Dinner Controversy: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राजकीय भोज का आयोजन किया। इस भोज में देश के चुनिंदा नेताओं को आमंत्रित किया गया। इस सूची में कांग्रेस नेता शशि थरूर को शामिल किया गया, जबकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “यह आश्चर्यजनक है कि मुझे आमंत्रित किया गया जबकि हमारे नेताओं को नहीं। यह समझना ज़रूरी है कि यह खेल क्यों खेला जा रहा है।”
वहीं, जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को इस आधिकारिक रात्रिभोज में क्यों नहीं बुलाया गया, इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं।
इस बीच, शशि थरूर ने पत्रकारों से कहा कि पहले ऐसे मौकों पर संसदीय समिति के अध्यक्ष को आमंत्रित किया जाता था। हालांकि, हाल के समय में यह प्रथा बंद थी लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के नेताओं को क्यों नहीं बुलाया गया, इसका उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
