PTI Teacher Accused of Misconduct:बालोद में पीटीआई शिक्षक पर महिला से अश्लील प्रस्ताव का आरोप, मामला दर्ज
बालोद । बालोद जिले के डौंडी स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर पर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील प्रस्ताव देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी शिक्षक ने उसे 500 रुपये का नोट देकर संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला से अश्लील बातें भी कीं, जिससे आहत होकर महिला ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए Dondi Police Station पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1)(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले जिला खेल अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुका है, जिससे मामला और भी चर्चा में आ गया है। एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
