🔴 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन भी शामिल
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 22 मई 2025 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के भी पांच रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में लोकार्पण कार्यक्रम:
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उनके साथ राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद हैं।
उधर रायपुर स्थित उरकुरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने शिरकत की। इस मौके पर रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने राज्यपाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, और नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर भी मौजूद रहे।
पीएम का संबोधन सुनिए LIVE
