छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष समारोह की तैयारी तेज: PM मोदी करेंगे नए विधानसभा भवन का लोकार्पण, सेवा पखवाड़ा और स्वास्थ्य शिविर भी होंगे आयोजित

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष) के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर आज विधानसभा परिसर के समिति कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी सहित अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से नए विधानसभा भवन के शुभारंभ समारोह और 31 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

31 अक्टूबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, करेंगे कई ऐतिहासिक कार्यक्रमों की शुरुआत:

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे, नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। नए भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे, राज्योत्सव का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

सेवा पखवाड़ा और स्वास्थ्य शिविर भी होंगे आयोजित:

डॉ. रमन सिंह ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत कल से की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजनांदगांव में विशेष मेगा हेल्थ कैंप लगाया जाएगा
गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग (हार्ट पेशेंट्स) के लिए विशेषज्ञ जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी, इस स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्देश्य हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा “छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री स्वयं हमारे रजत जयंती वर्ष में शामिल होंगे और नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। PM के जन्मदिन पर अलग-अलग जगह पर सेवा का कार्यक्रम होगा
हेल्थ कैंप, सेवा पखवाड़ा सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।”

Youthwings