बिजली ट्रांसमिशन कंपनी में बंपर भर्ती शुरू: 16 दिसंबर तक भरें आवेदन फॉर्म
पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSTCL) ने तकनीकी और लिपिकीय कैटेगरी में 609 पदों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और उम्मीदवार 16 दिसंबर 2025 तक pstcl.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत सहायक लाइनमैन, सहायक सब-स्टेशन अटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/सिविल/कम्युनिकेशन), सहायक इंजीनियर, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), इलेक्ट्रीशियन ग्रेड-II, टेलीफोन मैकेनिक और लॉ ऑफिसर ग्रेड-II सहित कई प्रमुख तकनीकी व प्रशासनिक पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
PSTCL ने सभी पदों के लिए निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य किया है:
सहायक लाइनमैन (ALM): आईटीआई/एनएसी अनिवार्य
LDC (टाइपिस्ट/अकाउंट्स): स्नातक होना जरूरी और 10वीं में पंजाबी विषय अनिवार्य
आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष
Punjabi Language Test (Part-I) पास करना सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं
चयन प्रक्रिया
भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में आधारित है:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
हर पद के लिए अलग-अलग परीक्षा पैटर्न और अंकन प्रणाली लागू होगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट pstcl.org पर जाएं
‘Recruitment 2025’ सेक्शन पर क्लिक करें
इच्छित पद चुनें और Apply Online पर जाएं
ईमेल व मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें
फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें
