तोमर बंधुओं के खिलाफ शिकंजा कसती पुलिस, रोहित तोमर की पत्नी भावना उर्फ रुचि हिरासत में
रायपुर। फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को पकड़ने की कोशिशों में जुटी पुलिस ने अब उसकी पत्नी भावना उर्फ रुचि तोमर को हिरासत में लिया है। भावना से पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि रोहित तोमर फरारी के दौरान अपने परिजनों से लगातार संपर्क में था। इसी के आधार पर भावना की अपराध में संलिप्तता के सबूत भी पुलिस को मिले हैं।
इससे पहले वीरेंद्र तोमर की पत्नी सुब्रा तोमर को भी गिरफ्तार कर रायपुर केंद्रीय जेल में भेजा जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
