मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी का विरोध, छात्रों और महिलाओं ने बताया ‘ड्रामा’, लगे “Modi Go Back” के नारे
मणिपुर : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के दौरे पर पहुँचे। राज्य में लंबे समय से जारी हिंसा और अशांति के बाद यह उनका पहला दौरा रहा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मणिपुर को करोड़ों की सौगात देने का ऐलान किया और शांति व विकास का भरोसा दिलाया।
छात्रों का विरोध – लगे “Modi Go Back” के नारे
पीएम मोदी के दौरे के दौरान मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने “Modi Go Back” के नारे लगाकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। कई छात्रों ने विरोध के प्रतीक स्वरूप सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया, जिससे उनके असंतोष का स्तर साफ झलकता है।
महिलाओं ने दौरे को बताया ‘ड्रामा’
महिला संगठनों ने पीएम मोदी के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा करार दिया। उनका कहना है कि मणिपुर की असली समस्याओं—शांति, सुरक्षा और न्याय—को दरकिनार कर दिया गया है। महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक राज्य में स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक ऐसे दौरे सिर्फ औपचारिकता हैं।
Students at Manipur University erupted in “Narendra Modi Go Back” slogans during his so-called “peace” visit reflecting the anger of a state left to burn for over 2 years.
Massive protests by Gen-Z & women show that India’s youth is finally waking up. pic.twitter.com/afD6uD4nuX
— Avneet Kaur (@_AvneetKaur) September 13, 2025
कुछ इस तरह हुआ मणिपुर में मोदी का स्वागत!
महिलाओं ने नरेंद्र मोदी के दौरे को ड्रामा बताया।
मणिपुर में स्टूडेंट्स ने मोदी जी के दौरे पर लगाए ‘Modi Go Back’ के नारे
ये तस्वीरें आपको TV पर नही दिखाई देंगी👇 pic.twitter.com/93YSSEIvJ9
— Mohammad Sabir Hussain (INDIA G5) (@Indiag5inc) September 13, 2025
