PM मोदी का मणिपुर को बड़ा तोहफा: 7,000 मकान, ₹3,000 करोड़ पुनर्वास पैकेज, बोले- मैं आपके साथ हूं

PM

PM

मणिपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 13 सितंबर 2025, को दो साल के लंबे अंतराल के बाद हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा किया। भारी बारिश और विरोध-प्रदर्शनों के बीच पीएम मोदी ने चुराचांदपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और करीब ₹7,300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने स्पष्ट कहा – “भारत सरकार मणिपुर के साथ खड़ी है।”

मौसम ने डाला असर, फिर भी उमड़ा जनसैलाब

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बदलना पड़ा। उन्हें हवाई मार्ग से नहीं, बल्कि सड़क मार्ग से इम्फाल से चुराचांदपुर जाना पड़ा। इसके चलते कार्यक्रम में कुछ देरी हुई, लेकिन इसके बावजूद हजारों लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे।

PM मोदी की बड़ी घोषणाएं – मणिपुर को मिला विकास का तोहफा

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के समावेशी और सतत विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की:

₹7,000 बेघर परिवारों के लिए नए घर।

₹3,000 करोड़ का पुनर्वास पैकेज।

₹500 करोड़ विस्थापितों के लिए विशेष सहायता।

₹3,600 करोड़ की शहरी बुनियादी ढांचा योजनाएं – सड़क, ड्रेनेज और एसेट मैनेजमेंट।

₹2,500 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं।

Manipur Infotech Development (MIND) प्रोजेक्ट।

9 नए वर्किंग वुमन हॉस्टल।

इम्फाल को मिलीं ₹1,200 करोड़ की योजनाएं:

इम्फाल में भी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ, जिनमें शामिल हैं:

मण्ट्रिपुखरी सिविल सचिवालय

आईटी SEZ बिल्डिंग

नया पुलिस मुख्यालय

दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन

4 जिलों में महिलाओं के लिए इमा मार्केट

विरोध और विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

इम्फाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम के दौरे का विरोध किया। कांग्रेस भवन के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। विपक्ष ने प्रधानमंत्री पर देरी से मणिपुर पहुंचने को लेकर आलोचना की। प्रियंका गांधी ने कहा “यह कदम बहुत पहले उठाया जाना चाहिए था।”
CPI (M) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा “लोग दो साल से संघर्ष कर रहे हैं, अब सरकार को याद आया?”

Youthwings