PM Modi Rajya Sabha Speech: राज्यसभा में PM मोदी का बयान, मिडिल ईस्ट संकट पर जताई चिंता

PM Modi Rajya Sabha Speech: PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस युद्ध को शुरू हुए तीन हफ्तों से ज्यादा समय हो चुका है और इसके चलते पूरी दुनिया में गंभीर ऊर्जा संकट की स्थिति बन गई है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है, खासकर व्यापारिक मार्ग और पेट्रोल, डीजल, गैस व उर्वरकों की सप्लाई पर।

ऊर्जा संकट और सप्लाई पर असर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे भारत में ऊर्जा संसाधनों की नियमित आपूर्ति पर दबाव पड़ा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सप्लाई को सामान्य रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

भारतीयों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस दौर में विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अब तक 3 लाख 75 हजार से ज्यादा भारतीय सुरक्षित देश वापस लौट चुके हैं।

ईरान से अकेले 1000 से ज्यादा भारतीयों को निकाला गया है, जिनमें 700 से अधिक मेडिकल छात्र शामिल हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि हमलों में कुछ भारतीयों की मौत और कई के घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनके परिवारों को सरकार हर संभव मदद दे रही है।

कई देशों के संपर्क में भारत

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत अमेरिका, इजराइल और ईरा, तीनों देशों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि हालात को समझा जा सके और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं, जिनकी सुरक्षा और आजीविका भी भारत के लिए एक अहम चिंता का विषय है।

भारत के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह संकट भारत के लिए आर्थिक, रणनीतिक और मानवीय, तीनों स्तरों पर चुनौती लेकर आया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ हालात को संभालने में लगी हुई है।

Youthwings