रात 11:52 बजे PM Modi ने जारी किया ऐसा वीडियो, पेपर लीक पर कह दी सबसे बड़ी बात!

PM Modi on NEET Paper Leak

देर रात जारी वीडियो में PM Modi ने कहा- पेपर लीक कोई छोटा मामला नहीं, दोषियों को मिलेगी कठोर सजा और जल्द आएगा नया कानून

रात 11:52 बजे आए PM Modi के वीडियो में पेपर लीक पर कई बड़े ऐलान किए गए। फास्ट ट्रैक कोर्ट, सख्त सजा और नए कानून को लेकर क्या है सरकार का पूरा प्लान? जानिए वो 5 अहम बातें, जिन्हें हर छात्र और अभिभावक को जानना चाहिए।

पेपर लीक पर PM Modi का बड़ा बयान: 5 अहम बातें, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात 11:52 बजे एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक मामलों पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है और सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने बताया कि कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और सरकार अब इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानूनी व्यवस्था तैयार कर रही है।

1. पेपर लीक को बताया बेहद गंभीर मामला

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली घटना नहीं है। इससे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में इस मामले में कई कानूनी कदम उठाए गए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

2. छात्रों का एक साल बचाने के लिए कराई गई परीक्षाएं

PM Modi ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता यह थी कि छात्रों का एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो। इसी वजह से कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कराई गईं और हाल ही में उनके परिणाम भी घोषित कर दिए गए।

3. परीक्षा परिणाम के बाद भी कार्रवाई जारी

PM Modi ने कहा कि केवल परीक्षाएं कराना और परिणाम जारी करना ही सरकार का लक्ष्य नहीं है। उन्होंने संबंधित विभागों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए आवश्यक मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए थे, जिसे देर रात उनके सामने प्रस्तुत भी कर दिया गया।

4. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा का प्रावधान

PM Modi ने बताया कि तैयार किए गए मसौदे में फास्ट ट्रैक कोर्ट और पेपर लीक के दोषियों के लिए कठोर सजा का प्रावधान शामिल है। इस प्रस्ताव पर 24 जुलाई को केंद्रीय कैबिनेट में चर्चा की जाएगी और सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

5. संसद में जल्द लाया जाएगा नया बिल

PM Modi ने कहा कि संसद के दूसरे सप्ताह में सरकार इस विधेयक को जल्द से जल्द सदन में पेश कर पारित कराने का प्रयास करेगी, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक के लिए किया खास पोस्ट

पेपर लीक मामले पर वीडियो जारी करने के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के लिए भी सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

PM Modi on NEET Paper Leak

पीएम मोदी ने X पर लिखा कि “मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या अपनाएं और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस हासिल करें। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी हमेशा स्वस्थ रहें।”

26 दिन बाद टूटी भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपनी 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त की। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल से सामने आए वीडियो में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को वांगचुक को अपने हाथों से सूप पिलाते हुए देखा गया। इस दौरान वांगचुक ने सरकार के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए कहा, “मैं आभारी हूं और अपनी भूख हड़ताल समाप्त करके खुश हूं। आपका धन्यवाद।”

PM Modi ने स्पष्ट किया कि सरकार पेपर लीक के मामलों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी। छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट और नए कानून के जरिए मजबूत व्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

हालांकि छात्रों की जो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है उस पर पीएम मोदी ने कुछ भी नहीं कहा है। देखने वाली बात ये होगी क्या पीएम मोदी के इस बयान के बाद छात्रों का गुस्सा शांत होगा? क्या वे फिर से किसी कार्रवाई होने के आश्वासन से संतुष्ट होंगे? या एक्शन होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा?

यह भी पढ़ें: Anupam Kher on Jantar-Mantar Protest: NEET आंदोलन पर अनुपम खेर का बड़ा बयान, छात्रों के समर्थन में कही ये बात

Anupam Kher on Jantar-Mantar Protest: NEET आंदोलन पर अनुपम खेर का बड़ा बयान, छात्रों के समर्थन में कही ये बात

Youthwings