Mann Ki Baat में PM मोदी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, जल संरक्षण और ‘कैच द रेन’ अभियान पर कही यह बड़ी बात

Mann Ki Baat

कारगिल विजय दिवस से लेकर जल संरक्षण, स्वदेशी रक्षा तकनीक और खेल जगत तक, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘Mann Ki Baat’ में देशवासियों को कई प्रेरणादायक संदेश दिए

आखिर क्यों पीएम मोदी ने पूरे देश के सामने लिया छत्तीसगढ़ का नाम? ‘Mann Ki Baat’ में की ऐसी तारीफ जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। जानिए कारगिल, जल संरक्षण, खिलाड़ियों और शिक्षा को लेकर पीएम ने क्या-क्या कहा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Mann Ki Baat 136: पीएम मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण मॉडल को बताया देश के लिए प्रेरणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘Mann Ki Baat’ के 136वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारतीय सेना ने दुश्मन को परास्त कर देश का गौरव बढ़ाया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस वर्ष वीर जवानों की स्मृति में दिल्ली से द्रास तक विशेष शौर्य यात्रा निकाली जा रही है, जिससे नई पीढ़ी को सेना के शौर्य और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी।

स्वदेशी रक्षा तकनीक पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में लगातार आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने आईएनएस महेंद्रगिरी और पिनाका मिसाइल प्रणाली का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वदेशी रक्षा तकनीक भारत की बढ़ती ताकत का प्रतीक है और इससे देश की सुरक्षा क्षमता मजबूत हुई है।

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की सराहना

‘Mann Ki Baat’ के दौरान प्रधानमंत्री ने कैच द रेन अभियान का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य “जहां पानी गिरे, वहीं उसे रोकना” है। इस अभियान के तहत देशभर में जल संरक्षण के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में लगभग 4 हजार तालाबों का निर्माण किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों ने भी जल संरक्षण अभियान में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज बचाई गई पानी की हर बूंद भविष्य की पूंजी है, इसलिए हर नागरिक को जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना चाहिए।

खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर जताया गर्व

प्रधानमंत्री ने खेल जगत की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और पूरा देश उनका उत्साहवर्धन कर रहा है।

उन्होंने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर बधाई दी। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक टेस्ट जीत का भी उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

Mann Ki Baat

शिक्षा में नवाचार की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के एर्नाकुलम की एक महिला शिक्षिका की भी प्रशंसा की, जो फुटबॉल के नियमों और मैचों के उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को संस्कृत सिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाते हैं।

प्रधानमंत्री का संदेश

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से जल संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, खेलों को बढ़ावा देने और नवाचार को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है और छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन में शामिल हुए Tej Pratap Yadav पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कोर्ट ने भेजा जेल

छात्र आंदोलन में शामिल हुए Tej Pratap Yadav पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कोर्ट ने भेजा जेल

Youthwings