DGP-IG Conference: PM Modi की अध्यक्षता में आज अंतिम दिन, सुरक्षा चुनौतियों पर गहन मंथन

DGP-IG Conference: सुबह PM Modi की उपस्थिति के साथ तीसरे दिन की शुरुआत

नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस आज अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे दिन भी सम्मेलन का नेतृत्व कर रहे हैं। सुबह 6 से 6:30 बजे तक PM Modi ने योग सत्र में भाग लिया। उसके बाद 8:30 बजे सभी अधिकारियों के साथ फोटो सेशन हुआ। करीब 9 बजे ब्रेकफास्ट के दौरान अनौपचारिक चर्चा के बाद, 10 बजे से औपचारिक बैठकों की शुरुआत हो गई।

पहला सत्र: पुलिसिंग में AI का बढ़ता इस्तेमाल

दिन का पहला सत्र पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग पर केंद्रित है। इसमें बताया जाएगा कि कैसे AI तकनीक अपराध नियंत्रण, डेटा एनालिसिस, प्रेडिक्टिव पुलिसिंग और रिस्पॉन्स टाइम में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।

दूसरा सत्र: जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों पर चर्चा

दूसरे सत्र में भारत के सामने उभर रही जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों, विदेशी हस्तक्षेप और हाइब्रिड वॉरफेयर पर मंथन हो रहा है। अधिकारियों द्वारा इन चुनौतियों से निपटने के लिए विस्तृत रणनीतियाँ तैयार की जाएँगी।

R&AW का प्रस्तुतीकरण और बाहरी खतरों पर विश्लेषण

दोपहर 12 बजे टी-ब्रेक के बाद R&AW अधिकारियों का प्रस्तुतिकरण होगा, जिसमें बदलते वैश्विक परिदृश्य, बाहरी खतरे, सीमा-पार आतंकवाद और साइबर सुरक्षा का विश्लेषण शामिल है।

PM Modi की मुलाकातें और सम्मान समारोह

बैठकों के बाद प्रधानमंत्री डेलीगेट्स, अवार्ड प्राप्त अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात करेंगे।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल दिया जाएगा।

दोपहर 3 बजे अर्बन पुलिसिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन शहरों को अवॉर्ड मिलेगा।

इसके बाद PM मोदी का संबोधन होगा, जिसके बाद एक और फोटो सेशन किया जाएगा।

हाई टी के बाद सम्मेलन का समापन

शाम 4 बजे हाई टी के बाद प्रधानमंत्री IIM से रवाना होंगे। लगभग 4:40 बजे पुलिस स्पोर्ट्स और अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

शाम 5:10 बजे आधिकारिक रूप से तीन दिवसीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का समापन होगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक व्यापक संवाद

यह सम्मेलन देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक साझा मंच देता है, जहां

  • राष्ट्रीय सुरक्षा
  • कानून-व्यवस्था
  • आंतरिक सुरक्षा
  • अपराध नियंत्रण
  • पुलिस आधुनिकीकरण

पर विस्तृत चर्चा की जाती है।

PM Modi ने वर्षों से इस कार्यक्रम में अपनी विशेष रुचि दिखाई है और इसे एक खुले संवाद का प्लेटफॉर्म बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

2014 से सम्मेलन का बदला स्वरूप

2014 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में यह सम्मेलन हर वर्ष देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित हो रहा है। अब तक यह गुवाहाटी, कच्छ, हैदराबाद, टेकनपुर, केवड़िया, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में संपन्न हो चुका है।

Youthwings