PK’s Mega Roadshow in Gaya: गया में प्रशांत किशोर का दमदार शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ी हजारों की भीड़

PK’s Mega Roadshow in Gaya: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने गुरुवार को गया जिले में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। गुरुआ, शेरघाटी और गया शहर विधानसभा क्षेत्रों में हुए रोड शो में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

सुबह गुरुआ विधानसभा से शुरू हुआ रोड शो मथुरापुर से निकलकर गुरुआ बाजार पहुंचा। पूरे रास्ते भर समर्थकों ने पुष्प वर्षा, नारेबाजी और मालाओं के साथ प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया।

जनसुराज प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर ने गुरुआ सीट से जनसुराज उम्मीदवार पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह के लिए लोगों से भारी बहुमत दिलाने की अपील की।

गुरारू प्रखंड और मथुरापुर में भी PK के स्वागत में भारी भीड़ जुटी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मथुरापुर में पहली बार किसी रोड शो में ऐसा जनसैलाब देखने को मिला है।

शेरघाटी में भी जबरदस्त भीड़

शेरघाटी पहुंचने पर प्रशांत किशोर का काफिला आमस की ओर से गोला बाजार रोड होते हुए जयप्रकाश चौक तक निकला।

उन्होंने जनसुराज प्रत्याशी पवन किशोर के समर्थन में जनता से अपील करते हुए कहा—

“पलायन, बेरोजगारी, अशिक्षा और गरीबी जैसे मुद्दों को दूर करना ही जनसुराज का मिशन है। जनता ही असली नेता है।”

गया शहर में हुआ भव्य स्वागत

गया शहर में सिकरिया मोड़ पर जनसुराज टाउन प्रत्याशी धीरेन्द्र अग्रवाल ने हजारों समर्थकों के साथ PK का स्वागत किया।

शाम को प्रशांत किशोर सीधे धीरेन्द्र अग्रवाल के आवास पहुंचे और स्थानीय नेताओं से मुलाकात की।

Youthwings