पटवारी भर्ती 2025: 7410 अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी, जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

पटवारी भर्ती 2025

पटवारी भर्ती 2025

पटवारी भर्ती 2025: राजस्व मंडल अजमेर ने पटवारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 में अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और पात्रता जांच की तिथियों का ऐलान कर दिया है। इस बार 3,705 पदों के मुकाबले दोगुने यानी 7,410 उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 8 से 15 दिसंबर तक राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (RRTI), जयपुर रोड, अजमेर में आयोजित होगी।

15 दिसंबर की डेट में बदलाव संभव

अधिकारियों ने जानकारी दी कि 15 दिसंबर को बुलाए गए उम्मीदवारों की तिथि में बदलाव हो सकता है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट जांचते रहें।

स्क्रूटनी फॉर्म की प्रक्रिया पूरी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा स्क्रूटनी फॉर्म/डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म की प्रक्रिया
4 से 6 दिसंबर 2025 तक चली।
पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम
3 दिसंबर 2025 को घोषित हुआ था।

कौन-कौन से दस्तावेज़ लेकर पहुंचना होगा?

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन चयनित उम्मीदवारों को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित होना जरूरी है।
साथ ही उन्हें निम्न दस्तावेज़ साथ ले जाने होंगे—

विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form)

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म की दो हार्डकॉपी

सभी मूल दस्तावेज़ (Original Certificates)

जेईई एडवांस्ड का एग्जाम पैटर्न भी बताया

अधिकारियों ने बताया कि JEE Advanced का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान कभी भी भाषा बदल सकेंगे।
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी, इसलिए अभ्यर्थियों को उत्तर चुनते समय सावधानी बरतनी होगी।

read more :अब पटवारी के 3,705 पदों पर होगी भर्ती: 23 जून से शुरू होंगे आवेदन 

Youthwings