Parliament Winter Session: प्रियंका गांधी का आरोप: सरकार ने वंदे मातरम की आड़ में बेरोजगारी-महंगाई से ध्यान हटाया…

Parliament Winter Session

Parliament Winter Session

Parliament Winter Session: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में ‘वंदे मातरम’ पर हुई विशेष चर्चा में सोमवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बहस अचानक इसलिए लाई गई है क्योंकि अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सत्ता पक्ष इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहता है।

‘75 साल बाद अचानक बहस क्यों?’ – प्रियंका का सवाल

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि देश को आजाद हुए 75 साल से ज्यादा समय हो चुका है, फिर अब “वंदे मातरम” पर व्यापक चर्चा की क्या जरूरत थी?
उन्होंने दो वजहें बताईं— चुनावी लाभ, ताकि प्रधानमंत्री बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत कर सकें।

जनता का ध्यान भटकाना, ताकि बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट जैसे असली मुद्दों से नजर हटाई जा सके।

“PM भाषण देने में माहिर, लेकिन तथ्य कमजोर”

प्रियंका ने तंज भरे अंदाज में कहा—“प्रधानमंत्री फैक्ट्स को बड़े खूबसूरत तरीके से पेश करते हैं, यह उनकी कला है। मैं कलाकार नहीं हूं, मैं जनता की प्रतिनिधि हूं।”

‘वंदे मातरम भारत की आत्मा है’

Parliament Winter Session : उन्होंने कहा कि वंदे मातरम कोई साधारण गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। यह आधुनिक भारतीय राष्ट्रवाद की पहली आवाज थी, जिसने लाखों भारतीयों को जगाया। उनके अनुसार, इस पवित्र गीत पर बहस कराना ही उसकी भावना का अपमान है।

‘आप चुनाव के लिए, हम देश के लिए’

सत्ता पक्ष पर हमला जारी रखते हुए प्रियंका बोलीं— “बीजेपी सिर्फ चुनाव के लिए है, हम देश के लिए हैं। हम चाहे जितने चुनाव हारें, लेकिन संसद में बैठकर आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे। हम देश, संविधान और जनता के लिए लड़ेंगे। हमें कोई नहीं रोक सकता।”

read more : 3 लोगों का काम, 18 हजार की सैलरी… इंडिगो कर्मचारी का लेटर वायरल, कई चौंकाने वाले दावे किए….

पीएम मोदी पर सीधा प्रहार

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री में अब पहले जैसी दृढ़ता और आत्मविश्वास नजर नहीं आता। उनके अनुसार— सरकार की नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं, जनता दुखी है सत्ता पक्ष शर्मिंदगी के कारण चुप है। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम देश के कण-कण में मौजूद है, इस पर बहस की जरूरत ही नहीं।”

‘सरकार खुद को महान स्वतंत्रता सेनानियों से बड़ा समझ रही है’

प्रियंका ने बीजेपी सांसदों पर आरोप लगाया कि वे खुद को गांधी, टैगोर, अंबेडकर, मौलाना आज़ाद, पटेल और सुभाष बोस जैसे महान नेताओं से बड़ा समझने लगे हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी की भी आलोचना की जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रगीत को एक “विभाजनकारी सोच” ने छोटा किया। प्रियंका ने कहा कि यह कहना उन स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है जिन्होंने अपने जीवन की आहुति देश के लिए दी।

Youthwings