मासूमों पर गिरते बम, UN में बुरी तरह धोया जा चुका पाकिस्तान! अफगानिस्तान में 11 बच्चों समेत 13 की हत्या
पाकिस्तानी सेना ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना, अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन, हमले से एक दिन पहले भारत ने UNSC में की थी पाकिस्तान की जमकर निंदा
काबुल। एक बार फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में नापाक हरकत की है। अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने मंगलवार देर रात अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन कर अंदर दाखिल होकर हवाई हमला किया। इस हमले में 11 मासूम बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।
तीन प्रांतों में एक साथ हमले
अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका (Kunar, Khost and Paktika) में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इन इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों के घरों पर अंधाधुंध बमबारी की गई, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए ।
बमबारी में कुल 13 लोग मारे गए। मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं । अफगान प्रशासन ने सभी को शहीद घोषित किया है। इसके अलावा हमले में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है ।
पाकिस्तान का तर्क और अफगानिस्तान का जवाब
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि ये हमले पेशावर में एक सुरक्षा चौकी पर हुए हमले के जवाब में किए गए, जिसमें छह सैनिक शहीद हो गए थे । पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि ऑपरेशन गजब-उल-हक (Operation Ghazab-ul-Haq) के तहत आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया ।
हालांकि तालिबान सरकार (Taliban government) ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन और आम नागरिकों के खिलाफ एक क्रूर अपराध बताया है। प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अपने बयान में कहा, “हम इस अमानवीय अपराध और हमले की कड़े से कड़े शब्दों में पुरजोर निंदा करते हैं।” उन्होंने इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” करार दिया ।
सोशल मीडिया पर इस हमले के बाद की कुछ दर्दनाक तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें मलबे तब्दील घरों और पीड़ित बच्चों की स्थिति देखी जा सकती है ।
हमले से एक दिन पहले ही भारत ने UN में पाकिस्तान को धोया था
पाकिस्तान ने यह कायराना हरकत उस समय की है, जब एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान को जमकर धोया था ।
बता दें कि 8 जून को यूएनएससी में चर्चा के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा था, “नरसंहार को सैन्य अभियान का रूप देने से अपराधी बरी नहीं हो जाता। नागरिकों को मारना, अपंग बनाना और अनाथ करना आतंकवाद का समाधान नहीं है। रमजान के पवित्र महीने में अंतरराष्ट्रीय कानून और इस्लामी एकता के उच्च सिद्धांतों का आह्वान करते हुए बेरहमी से हमले करना पाखंड का सबसे बड़ा उदाहरण है!”
भारत के प्रतिनिधि ने यूएनएमए (UNAMA) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तान के हमलों में अब तक 372 नागरिक मारे जा चुके हैं और 397 घायल हुए हैं ।
जारी तनाव: सीमा पार युद्ध जैसी स्थिति
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले कई महीनों से सीमा पार तनाव चरम पर है। फरवरी के अंत से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं । पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को शरण दे रहा है, जो पाकिस्तान के अंदर हमले करता है ।
वहीं अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलताओं के लिए अफगानिस्तान को दोषी ठहरा रहा है और उसकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है ।
हालात यह हैं कि पिछले अक्टूबर से ही दोनों देशों के बीच सीमा व्यापार भी बंद है । इस नए हमले के बाद तनाव और बढ़ सकता है। अफगानिस्तान ने चेतावनी दी है कि वह इस तरह के हमलों का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
Read more-
Pakistan Quetta Bomb Blast: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, क्वेटा में आर्मी ट्रेन पर बड़ा हमला
