भाटापारा में बछड़े पर चाकू से हमले से भड़का आक्रोश, शहर बंद.. आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार। भाटापारा के संकरी बाजार में एक गाय के बछड़े पर धारदार चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आते ही शहर में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही गौसेवकों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने भाटापारा बंद का आह्वान किया, जिसे स्थानीय लोगों ने व्यापक समर्थन दिया।

संकरी बाजार में अधिकांश दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर दीं और लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए।

आक्रोशित लोगों ने भाटापारा शहर थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

हिंदू संगठनों ने हटरी बाजार में मांस बिक्री पर रोक लगाने और इसे शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

 

Youthwings