Breaking News: दोनों ननों को मिली जमानत: धर्मांतरण और मानव तस्करी के शक में किया गया था गिरफ्तार
बिलासपुर: धर्मांतरण और मानव तस्करी के मामले में दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार दोनों ननों के जमानत याचिका पर NIA कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है, दोनों ननों को जमानत दे दी गयी है. 50-50 हजार के बॉन्ड के साथ दोनों को जमानत मिली है, आपको बता दें दोनों पक्षों को सुनने के बाद कल NIA कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित था।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद लिया गया फैसला :
एनआईए के वकील ने ननों की जमानत याचिका का जोरदार विरोध करते हुए अदालत को बताया कि दोनों आरोपी दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों को धर्मांतरण के इरादे से आगरा ले जा रही थीं। एजेंसी के अनुसार, यह मामला न सिर्फ अवैध धर्मांतरण बल्कि संभावित मानव तस्करी से भी जुड़ा हुआ है।
वहीं, बचाव पक्ष ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि ननों की मंशा पूरी तरह साफ थी, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी दलील दी कि जांच में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है, इस मामले में आज बड़ा फैसला सुनाते हुए NIA कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है । गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग जिला अदालत ने भी ननों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
