Oppo आज लॉन्च करेगा Reno 15 सीरीज, 200MP कैमरा और AI फोटोग्राफी होगी खास पहचान
Oppo आज भारतीय बाजार में अपनी नई Oppo Reno 15 Series 5G को लॉन्च करने जा रहा है। यह सीरीज पिछले साल लॉन्च हुई Reno 14 सीरीज की सक्सेसर होगी। इस बार Oppo तीन नए स्मार्टफोन पेश करेगा, जिनमें Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और पहली बार पेश किया जा रहा Oppo Reno 15 Pro Mini शामिल है। कंपनी ने साफ किया है कि नई Reno 15 सीरीज का फोकस प्रीमियम डिजाइन और AI-एन्हांस्ड कैमरा टेक्नोलॉजी पर रहेगा।
Oppo Reno 15 सीरीज 5G का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे IST आयोजित किया जाएगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर करेगी, जिससे यूजर्स घर बैठे लॉन्च को लाइव देख सकेंगे। लॉन्च के तुरंत बाद फोन की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां सामने आ जाएंगी।
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Reno 15 की कीमत भारत में 50,000 रुपये से कम हो सकती है। वहीं, नए Reno 15 Pro Mini की कीमत 40,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर, Oppo Reno 15 Pro की कीमत पिछले Reno 14 Pro से अधिक हो सकती है। लॉन्च के बाद यह सीरीज Flipkart, Amazon और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
डिजाइन की बात करें तो Oppo ने Reno 15 सीरीज में कैमरा आइलैंड को नया लुक दिया है, जो देखने में iPhone के प्रो मॉडल्स से मिलता-जुलता नजर आता है। सभी मॉडल्स में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम मिलने की उम्मीद है, जो फोन को प्रीमियम और मजबूत बनाता है। Reno 15 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी जा सकती है।
वहीं, Reno 15 Pro Mini में 6.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें Gorilla Glass 7i और AGC DT-STAR D+ प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। स्टैंडर्ड Oppo Reno 15 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसके साथ Gorilla Glass 7i कोटिंग देखने को मिलेगी।
परफॉर्मेंस के मामले में Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, स्टैंडर्ड Oppo Reno 15 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जो मिड-रेंज से प्रीमियम सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस देगा।
कैमरा सेगमेंट इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। वहीं, स्टैंडर्ड Reno 15 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की संभावना है।
