DMF Scam: DMF फंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS अनिल टूटेजा गिरफ्तार
DMF Scam: छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। कथित अनियमितताओं के आरोप में पूर्व आईएएस अधिकारी Anil Tuteja को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया और अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जांच में आरोप सामने आया है कि DMF फंड से जुड़े कार्यों में कथित रूप से कमीशन लेकर कुछ परिचितों और चयनित फर्मों को लाभ पहुंचाया गया। नियमों को नजरअंदाज कर टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप और ठेकों के आवंटन में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी फंड आवंटन, टेंडर प्रक्रिया और भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। मामले में अन्य अधिकारियों और संबंधित कंपनियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
गौरतलब है कि DMF फंड खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाओं के विकास के लिए बनाया गया है। इससे पहले भी अनिल टूटेजा कथित शराब घोटाले के मामले में जेल जा चुके हैं।
