राजधानी में अश्लील पार्टी की तैयारी? न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी (Nude Party) का पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसने शहर में हड़कंप मचा दिया है।
जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 नामक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें बिना कपड़ों के युवक-युवतियों को पार्टी में शामिल होने का इनविटेशन दिया गया है। हालांकि पोस्टर में पार्टी स्थल का कोई पता या लोकेशन नहीं दी गई है।

इसी बीच, एक और पोस्टर “स्ट्रेंजर हाउस पार्टी” (Stranger House Party) का भी वायरल हो रहा है, जिसे अपरिचित क्लब द्वारा 21 सितंबर को आयोजित करने का दावा किया गया है। इस पार्टी के लिए युवाओं से अपनी शराब खुद लाने को कहा गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन पोस्टरों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के आयोजनों की अनुमति किसी भी हाल में नहीं दी जाएगी। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
