छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, NSUI का तीन विश्वविद्यालयों का घेराव
छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों का घेराव कर अपनी मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान Pt. Ravishankar Shukla University, Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya और Ayush University Chhattisgarh के बाहर छात्रों ने नारेबाजी की और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई।
इनमें से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रदर्शन सबसे ज्यादा उग्र देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में छात्र जुटे। इस दौरान कुछ समय के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई, हालांकि स्थिति को बाद में नियंत्रित कर लिया गया।
NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से बंद छात्रसंघ चुनाव को फिर से शुरू किया जाए, ताकि छात्र अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठा सकें।
प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
