रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, Nigerian Drug Network का भंडाफोड़

Nigerian Drug Network Busted in Raipur

Nigerian Drug Network: दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट, करोड़ों का ट्रांजेक्शन और मास्टरमाइंड अब भी फरार

रायपुर पुलिस ने Nigerian Drug Network का भंडाफोड़ किया, दिल्ली से चल रहा था 8000 KM दूर सप्लाई रैकेट। करोड़ों की ड्रग डील और दो गिरफ्तारियों से बड़ा खुलासा।

Nigerian Drug Network: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने एक बड़े Nigerian Drug Network का पर्दाफाश किया है, जो करीब 8000 किलोमीटर दूर से भारत में नशे का जखीरा सप्लाई कर रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन नागरिक और एक भारतीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स और सन्नी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह दोनों आरोपी दिल्ली से पूरे भारत में ड्रग सप्लाई नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

रोजाना लाखों का कारोबार

जांच में खुलासा हुआ है कि यह Nigerian Drug Network प्रतिदिन 10 से 50 लाख रुपये तक की ड्रग सप्लाई करता था। पिछले 6 महीनों में करीब 2 करोड़ रुपये का लेन-देन भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

Nigerian Drug Network: विदेश तक फैला नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड नाइजीरिया में बैठा चिची नाम का व्यक्ति है, जो भारत में ड्रग्स की सप्लाई को नियंत्रित कर रहा था। यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा था।

5 दिन की रिमांड पर आरोपी

दोनों आरोपियों को पुलिस ने 5 दिन की रिमांड पर लिया है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। रायपुर पुलिस ने इस मामले में नाइजीरियन एंबेसी को भी पत्र भेजकर अतिरिक्त जानकारी मांगी है।

मास्टरमाइंड पर शिकंजा

पुलिस ने मास्टरमाइंड चिची के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए कोर्ट में आवेदन भी कर दिया है, जिससे उसके अंतरराष्ट्रीय मूवमेंट पर रोक लगाई जा सके।

Nigerian Drug Network Busted in Raipur

बड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब

Nigerian Drug Network दिखाता है कि कैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग नेटवर्क भारत के अंदर सक्रिय हैं और अलग-अलग राज्यों में नशे का जाल फैला रहे हैं। पुलिस की यह कार्रवाई इस तरह के संगठनों पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Kondagaon Food Poisoning से हड़कंप, शादी का भोज बना लोगों के लिए मुसीबत, 46 की तबीयत बिगड़ी

Youthwings