NEET Student Suicide: महाराष्ट्र में NEET परीक्षा के कम अंकों के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

NEET Student Suicide

NEET Student Suicide: NEET में कम मार्क्स आने से आहत छात्रा ने घर में लगाई फांसी, अहिल्यानगर की इस घटना से मचा हड़कंप

NEET Student Suicide: नीट परीक्षा के री-एग्जाम में कम नंबर मिलने से तनाव में आई एक होनहार छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम। परिवार ने बताई दिल दहला देने वाली वजह, सांसद नीलेश लंके ने सरकार पर साधा निशाना… पढ़ने के लिए क्लिक करें पूरी खबर।

NEET Student Suicide: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कर्जत तहसील से एक बेहद दिल दहला देने वाली और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जलालपुर गाँव की रहने वाली एक छात्रा अंकिता सांगले ने नीट (NEET) परीक्षा में कम अंक आने से उपजे मानसिक तनाव के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई स्तब्ध है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंकिता ने हाल ही में NEET की दोबारा हुई परीक्षा दी थी, जिसमें उसे 166 अंक मिले थे। परिवार का कहना है कि अंकिता को अपनी उम्मीद के मुताबिक बहुत कम मार्क्स मिले थे, जिसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से भारी मानसिक तनाव (मेंटल स्ट्रेस) में चल रही थी।

रविवार शाम करीब 4:30 बजे अंकिता अपने पढ़ाई वाले कमरे में थी। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिवारवालों ने अंदर झांक कर देखा, तो उनके होश उड़ गए। अंकिता ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही कर्जत पुलिस मौके पर पहुँची और अन्ना सांगले की सूचना के आधार पर एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटनासपूत मौत) का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में भी NEET परीक्षा का जिक्र मिलने की बात सामने आ रही है।

NEET Student Suicide

सांसद नीलेश लंके ने जताया शोक, सरकार पर बोला हमला

इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही स्थानीय सांसद नीलेश लंके मृतका अंकिता सांगले के घर पहुँचे और पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सांसद नीलेश लंके ने अंकिता की मौत के लिए सीधे तौर पर सरकार और परीक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मांग की है कि अंकिता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों तथा NEET पेपर लीक प्रकरण में शामिल तमाम दोषियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। परिवार का यह भी दावा है कि नीट पेपर लीक होने से पहले हुए ओरिजनल पेपर में अंकिता के काफी अच्छे नंबर आए थे, लेकिन दोबारा परीक्षा होने और उसमें कम अंक आने के कारण वह गहरे सदमे में चली गई थी।

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक पर बड़ा एक्शन, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक पर बड़ा एक्शन, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Youthwings