Naxalite Audio Viral: नक्सलियों की बातचीत का ऑडियो वायरल, जानिए क्या बात हो रही थी
Naxalite Audio Viral: बस्तर क्षेत्र से नक्सलियों की बातचीत का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे मुठभेड़ों को रोकने की अपील कर रहे हैं। यह ऑडियो स्पेशल ज़ोनल कमेटी सदस्य अनंत का बताया जा रहा है। बातचीत में दावा किया गया है कि MMC ज़ोन के नक्सली अब पुनर्वास और मुख्यधारा में लौटने पर विचार कर रहे हैं।
15 फरवरी तक का समय मांगा
ऑडियो में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकारों के नाम एक पत्र पढ़कर सुनाया गया है। नक्सलियों ने सरकार से 15 फरवरी तक का समय मांगा है और कहा है कि इस अवधि के बाद वे सरकारी पुनर्वास नीति स्वीकार करने पर निर्णय लेंगे।
हालाँकि, किसी अधिकृत सरकारी एजेंसी ने इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह दो व्यक्तियों के बीच की बातचीत है।
11 महीनों में 320 नक्सलियों की मौत का स्वीकारोक्ति
उधर, सुकमा में नक्सलियों ने एक बुकलेट जारी की है, जिसमें उन्होंने 11 महीनों के भीतर 320 नक्सलियों की मौत की पुष्टि की है। बुकलेट के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में 183 पुरुष और 117 महिलाएँ शामिल हैं।
