नंदनवन का चहेता तेंदुआ ‘नरसिंह’ नहीं रहा, ट्यूमर की वजह से इलाज के दौरान मौत
रायपुर। नंदनवन पक्षी विहार में पिछले 10 वर्षों से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा तेंदुआ नरसिंह अब नहीं रहा। बीते ढाई महीनों से बीमारी से जूझ रहे नरसिंह की ट्यूमर के कारण मौत हो गई।
वन विभाग के अनुसार, 16 वर्षीय नरसिंह को बढ़ते ट्यूमर की वजह से भोजन, पानी और दवाओं का सेवन करना बेहद कठिन हो गया था। लगातार इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया।
नरसिंह को साल 2014 में बालोद वन परिक्षेत्र से रेस्क्यू कर नंदनवन लाया गया था। जंगल सफारी वनमंडल ने उसकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
गौरतलब है कि नंदनवन के चारों तेंदुओं को जल्द ही जंगल सफारी में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन नरसिंह की मौत से पहले ही यह प्रक्रिया अधूरी रह गई।
