KKR Mustafizur Rahman News: IPL 2026 से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान, BCCI के आदेश से KKR को भारी नुकसान

KKR Mustafizur Rahman News: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) पर भी साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फैसले की पुष्टि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने की है। बोर्ड पर लगातार दबाव बनाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। इस आदेश से केकेआर को दोहरा झटका लगना तय है। एक ओर टीम को एक अनुभवी तेज गेंदबाज खोना पड़ेगा, वहीं दूसरी ओर फ्रेंचाइज़ी को आर्थिक नुकसान भी झेलना होगा।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरों के बावजूद मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल रखने को लेकर केकेआर के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई हिंदू धर्मगुरुओं और राजनीतिक नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। यहां तक कि कुछ भाजपा नेताओं ने शाहरुख खान के कोलकाता में प्रवेश का विरोध करने तक की घोषणा कर दी थी।

इन्हीं घटनाओं के बीच अब BCCI के आदेश ने इस पूरे विवाद को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है।

Youthwings