दूसरी शादी के बाद Munawar Faruqui को मिली बड़ी खुशखबरी, बेटी का हुआ जन्म

कॉमेडियन Munawar Faruqui ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां
Munawar Faruqui के घर आई खुशियों की सौगात! एक पोस्ट से मचा सोशल मीडिया पर जश्न… जानिए क्या कहा कॉमेडियन ने और कैसे फैंस दे रहे हैं ढेरों बधाइयां
स्टैंड-अप कॉमेडियन और Munawar Faruqui के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर पिता बन गए हैं और उनके घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। इस खास मौके की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।
सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
शुक्रवार रात Munawar Faruqui ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “घर में बरकत आई”। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अस्पताल की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें उनकी पत्नी अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज की बधाइयों की बाढ़ आ गई।
Munawar Faruqui Welcomes Baby Girl: सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
Munawar Faruqui की इस खुशी में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हुए। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो भाई।” वहीं फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में “माशा अल्लाह”, “Congrats” और “God bless” जैसे संदेशों के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।
महजबीन से की दूसरी शादी
बता दें कि Munawar Faruqui की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी जैस्मिन से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा भी है जिसका नाम मिकाइल है। बाद में उन्होंने महजबीन से शादी की और अब इस कपल के घर बेटी का जन्म हुआ है।
करियर में भी लगातार सक्रिय
Munawar Faruqui ने अपने करियर की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडी से की थी और आज वह देश के लोकप्रिय कॉमेडियंस में गिने जाते हैं। उन्होंने रियलिटी शो Bigg Boss 17 जीतकर भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वे वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ में अभिनय कर चुके हैं और टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को भी होस्ट कर चुके हैं।

नई जिम्मेदारी, नई खुशियां
पिता बनने के बाद मुनव्वर की खुशी साफ झलक रही है। उनके इस नए जीवन की शुरुआत को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। अब हर कोई इस नन्ही परी की एक झलक पाने का इंतजार कर रहा है।
