MP Board Exam 2026 Time Table जारी: 10वीं-12वीं और DPSE की डेटशीट घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

MP Board Exam 2026:

MP Board Exam 2026:

MP Board Exam 2026: भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकंडरी (12वीं) और डीपीएसई (DPSE) की मुख्य परीक्षाओं का पूरा टाइमटेबल घोषित कर दिया है। परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होंगी।

समय पर न पहुंचे तो नहीं मिलेगा प्रवेश

MPBSE ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना जरूरी होगा8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। उत्तर पुस्तिकाएं 8:50 बजे और प्रश्नपत्र 8:55 बजे बांटे जाएंगे।

कक्षा 10वीं परीक्षा कार्यक्रम (High School)

  • 11 फरवरी (बुधवार): हिन्दी

  • 13 फरवरी (शुक्रवार): उर्दू

  • 14 फरवरी (शनिवार): NSQF और AI

  • 17 फरवरी (मंगलवार): अंग्रेजी

  • 19 फरवरी (गुरुवार): संस्कृत, मराठी, पंजाबी, गुजराती, सिंधी

  • 20 फरवरी (शुक्रवार): विशेष विषय (दृष्टिहीन व मूक-बधिर छात्र)

  • 24 फरवरी (मंगलवार): गणित

  • 27 फरवरी (शुक्रवार): विज्ञान

  • 2 मार्च (सोमवार): सामाजिक विज्ञान

कक्षा 12वीं परीक्षा कार्यक्रम (Higher Secondary)

  • 7 फरवरी (शनिवार): हिन्दी

  • 9 फरवरी (सोमवार): मराठी

  • 10 फरवरी (मंगलवार): अंग्रेजी

  • 13 फरवरी (शुक्रवार): भौतिकशास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान के तत्व

  • 14 फरवरी (शनिवार): बायोटेक्नोलॉजी, संगीत, पशुपालन

  • 16 फरवरी (सोमवार): संस्कृत

  • 18 फरवरी (बुधवार): रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन

  • 19 फरवरी (गुरुवार): मनोविज्ञान

  • 20 फरवरी (शुक्रवार): कृषि

  • 21 फरवरी (शनिवार): NSQF, शारीरिक शिक्षा

  • 23 फरवरी (सोमवार): जीवविज्ञान

  • 25 फरवरी (बुधवार): गणित

  • 26 फरवरी (गुरुवार): भूगोल, राजनीति विज्ञान

  • 27 फरवरी (शुक्रवार): समाजशास्त्र

  • 2 मार्च (सोमवार): गृह प्रबंधन, पोषण

  • 3 मार्च (मंगलवार): अकाउंटेंसी, IT

DPSE परीक्षा कार्यक्रम

प्रथम वर्ष:

  • 10 फरवरी: पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के सिद्धांत

  • 13 फरवरी: बाल विकास

  • 16 फरवरी: शिक्षण विधियाँ व सामग्री

  • 18 फरवरी: भाषा व सामाजिक अध्ययन

द्वितीय वर्ष:

  • 11 फरवरी: बाल स्वास्थ्य, आहार

  • 14 फरवरी: बाल मनोविज्ञान

  • 17 फरवरी: बालशाला प्रबंधन

  • 19 फरवरी: पर्यावरण व गणित

जरूरी सूचना

  • सार्वजनिक अवकाश होने पर भी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर होंगी।

  • प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच होंगी।

  • यदि कोई बदलाव होता है, तो जानकारी मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।

Youthwings