मिलिंद चन्द्राकर बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा अध्यक्ष
मिलिंद चन्द्राकर
रायपुर : अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने मिलिंद चन्द्राकर को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा की सलाह और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धर्मा पांडियन की अनुशंसा पर की है।
संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती
महासभा के अनुसार मिलिंद चन्द्राकर की समाज के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे प्रदेश में संगठन को और मजबूत करेंगे तथा युवाओं को महासभा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका
मूलतः महासमुंद (गंजपारा) निवासी मिलिंद चन्द्राकर एक प्रतिष्ठित सामाजिक एवं उद्यमी व्यक्तित्व हैं। वे 1 मेगावाट सोलर पावर प्लांट के संचालक हैं और ‘आरंभ पब्लिक स्कूल’ के डायरेक्टर के रूप में शिक्षा क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही वे ‘वन हेल्प फाउंडेशन’ के चेयरमैन के रूप में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे हैं।
पदाधिकारियों ने दी बधाई
उनकी नियुक्ति पर महासभा के कई राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ. जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद्राकर, ऊमाकांत वर्मा, मनोज वर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ और विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हैं।
