Met Gala 2026: सिल्वर गाउन में रिहाना का जलवा, हैली बीबर ने पहना 24 कैरेट गोल्ड बस्टियर; देखें सितारों के बेस्ट लुक्स

Met Gala 2026

Met Gala 2026: फैशन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित इवेंट Met Gala 2026 का आयोजन हो चुका है, और हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर सेलिब्रिटीज के एक से बढ़कर एक अनोखे और फैशनेबल लुक्स देखने को मिले। इस साल सिल्वर, गोल्ड और फेदर (पंख) वाले डिज़ाइन्स का बोलबाला रहा। आइए नजर डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने अपने स्टाइल से दुनिया को हैरान कर दिया:

1. रिहाना (Rihanna): सिल्वर मैजिक

Met Gala 2026: हमेशा की तरह रिहाना ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने सिल्वर कलर का एक शानदार गाउन पहना था, जिसे Maison Margiela ने तैयार किया था। इस गाउन की खासियत इस पर जड़े कीमती स्टोन्स थे, जो रिहाना को एक रॉयल लुक दे रहे थे।

Rehanna Met Gala 2026

2. हैली बीबर (Hailey Bieber): 24-कैरेट गोल्ड का टच

Met Gala 2026: हैली बीबर का लुक सबसे अनोखा रहा। उन्होंने Saint Laurent का ब्लू और गोल्ड गाउन पहना था, जिसके साथ 24-कैरेट गोल्ड बस्टियर (sculpted gold bustier) वियर किया था। यह उनके शरीर पर पूरी तरह से फिट था और उनके स्लीक हेयरस्टाइल ने लुक को काफी एलिगेंट बनाया।

3. बियॉन्से (Beyoncé): स्केलेटन डिजाइन और क्रिस्टल्स

Met Gala 2026: बियॉन्से ने सिल्वर बॉडी-हगिंग गाउन के साथ महफिल लूटी। उनके गाउन में ‘स्केलेटन’ (कंकाल) जैसा यूनिक डिजाइन दिया गया था, जिसे क्रिस्टल और बीड्स से सजाया गया था। लुक को और ड्रामा देने के लिए उन्होंने एक फेदर वाला श्रग भी कैरी किया।

Beyonce Met Gala 2026

 

4. टायला (Tyla): फेदर और सैटिन का कॉम्बिनेशन

Met Gala 2026: साउथ अफ्रीकन सिंगर टायला ने Valentino के ब्लू गाउन में अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरा। उनके आउटफिट में ‘फेदर्ड बर्ड’ (पंखों वाला पक्षी) का टच था। उन्होंने सिल्वर राइमस्टोन वाली वेस्टचेन के साथ अपने लुक को मॉडर्न टच दिया।

Tyla Met Gala 2026

5. तैयारना टेलर (Teyana Taylor): रनवे ड्रामा

Met Gala 2026: तैयाना का सिल्वर फ्रिज गाउन सिर से पैर तक ढका हुआ था। उनका लुक पूरी तरह से ‘एज्डी’ और हाई फैशन का मिश्रण था। डार्क लिपस्टिक और बोल्ड आई मेकअप ने उनके इस ड्रामेटिक लुक को कंप्लीट किया।

Teyana Taylor Met Gala 2026

6. निकोल किडमैन (Nicole Kidman): रेड एलिगेंस

Met Gala 2026: सादगी और खूबसूरती का मेल निकोल किडमैन के रेड सीक्वेंस गाउन में दिखा। उनके स्लीव्स पर लगे ‘फेदर कफ्स’ उनके लुक के मुख्य आकर्षण थे। लाइट मेकअप के साथ निकोल बेहद एलिगेंट और क्लासी नजर आईं।

Nicole kidman Met Gala 2026

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Election 2026: ‘Thalapathy’ Vijay की ऐतिहासिक जीत, द्रविड़ राजनीति क्यों हुई धराशायी

 

Youthwings