रेवेन्यू विभाग में कसावट: रायपुर में लंबे समय से पदस्थ बाबुओं का सामूहिक तबादला

Transfer

Transfer

रायपुर : प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है, ताकि कामकाज में पारदर्शिता और गति लाई जा सके।

विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण

जारी आदेश के तहत सहायक ग्रेड–2, सहायक ग्रेड–3, स्टेनो टाइपिस्ट और चपरासी संवर्ग के कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस फेरबदल से विभागीय कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी।

रायपुर तहसील से सर्वाधिक तबादले

इस आदेश में रायपुर तहसील कार्यालय से सबसे अधिक कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। यहां से कुल 9 लिपिकों को अन्य स्थानों पर भेजा गया है, जिनमें 7 सहायक ग्रेड–3 और 2 सहायक ग्रेड–2 शामिल हैं।

तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश

तबादला आदेश में सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना विलंब अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी आवश्यकता अनुसार ऐसे प्रशासनिक कदम उठाए जाते रहेंगे।

Youthwings