नक्सलियों को तगड़ा झटका: माओवादी संगठन ने स्वीकार की 7 नक्सलियों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। माओवादी संगठन की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने खुद प्रेस नोट जारी कर अपने 7 बड़े नेताओं के मारे जाने की पुष्टि की है।

प्रेस नोट पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन द्वारा जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य भास्कर समेत कुल सात नक्सली मारे गए हैं।

यह सभी माओवादी बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में 5, 6 और 7 जून को हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों द्वारा ढेर किए गए थे। संगठन ने जारी बयान में इन मुठभेड़ों में अपने शीर्ष कैडर के मारे जाने की बात स्वीकार की है।

Youthwings