AICC में छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी, ममता चंद्राकर बनीं राष्ट्रीय महासचिव

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राष्ट्रीय महिला पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ से पूर्व विधायक ममता चंद्राकर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ममता चंद्राकर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव (महिला विभाग) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ की अन्य महिलाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है:

मयूरी सिंह और तुलिका कर्मा को राष्ट्रीय सचिव (महिला विभाग) बनाया गया है।

प्रीति उपाध्याय और राशि त्रिभुवन को राष्ट्रीय समन्वयक (महिला विभाग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये नियुक्तियां कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला इकाई को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ की महिलाओं की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

 

भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय महिला पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विशेषकर छत्तीसगढ़ से ममता चंद्राकर जी को राष्ट्रीय महासचिव, मयूरी सिंह जी और तुलिका कर्मा जी को राष्ट्रीय सचिव तथा प्रीति उपाध्याय जी और राशि त्रिभुवन जी को राष्ट्रीय समन्वयक बनाए जाने पर बधाई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारी नई ऊर्जा के साथ अपनी भूमिका सफलतापूर्वक निभाएंगी, ऐसा हम सबको विश्वास है।”

Youthwings