सुकमा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो नक्सल सप्लायर गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा। जिले की एर्राबोर पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो नक्सल सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी नक्सलियों को विस्फोटक और अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी एर्राबोर थाना क्षेत्र के ग्राम मरईगुड़ा के पटेलपारा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों तक सप्लाई चैन को तोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी और आने वाले समय में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

Youthwings