पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 130 पुलिसकर्मियों के तबादले

Transfer

Transfer

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों सहित कुल 130 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है।

कई थानों में बदली पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी

जारी ट्रांसफर आदेश के तहत सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर और पचपेड़ी जैसे प्रमुख थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को अन्य स्थानों पर भेजा गया है। कुछ कर्मचारियों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को आरक्षित केंद्र और अन्य पुलिस इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

प्रमुख थानों में बड़े स्तर पर बदलाव

सूची के अनुसार सिविल लाइन, सरकंडा और सिटी कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण और व्यस्त थानों में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। इन थानों से कई पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में स्थानांतरित किया गया है।

देखें आदेश

 

Youthwings