छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 3 IAS अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

3 IAS अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

3 IAS अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नई पदस्थापनाएं और अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत आयुक्त स्तर पर प्रशासनिक पुनर्गठन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2009 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी किरण कौशल को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि समग्र शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद आईएएस के अधिसमय वेतनमान के समकक्ष माना जाएगा।

वहीं, वर्ष 2009 बैच के ही IAS अधिकारी अवनीश कुमार शरण, जो वर्तमान में आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश हैं तथा गृह निर्माण मंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं, उन्हें अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वे यह जिम्मेदारी अपने मौजूदा दायित्वों के साथ निभाएंगे।

इसके अलावा, वर्ष 2017 बैच के IAS अधिकारी आकाश छिकारा, जो वर्तमान में संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग हैं और साथ ही रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, को आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Youthwings