सुकमा में बड़ा नक्सल ऑपरेशन: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर

सुकमा में बड़ा नक्सल ऑपरेशन

सुकमा में बड़ा नक्सल ऑपरेशन

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। यह कार्रवाई गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में की गई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान आमना-सामना

सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुबह जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान सिंगनमरागु इलाके में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की।

किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य थे मारे गए नक्सली

मुठभेड़ में मारे गए तीनों नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी से जुड़े बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी पहचान इस प्रकार की है—

माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत – एरिया कमेटी मेंबर

सोधी बंदी – एरिया कमेटी मेंबर

नुप्पो बाजनी – एरिया कमेटी मेंबर (महिला नक्सली)

एसपी की निगरानी में चल रहा ऑपरेशन

पूरे अभियान की निगरानी सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं। इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है और रुक-रुक कर फायरिंग की खबरें मिल रही हैं।

बढ़ सकती है मारे गए नक्सलियों की संख्या

सुरक्षा बलों का कहना है कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

read more :  एक साथ 15 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

Youthwings