महासमुंद में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 247 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 247 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी और कमार डेरा में छापेमार कार्रवाई कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनसिवनी के कमार डेरा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर 6 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 4 बजे पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर 247 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही करीब 600 किलोग्राम महुआ लाहन पास को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे लगभग 1800 लीटर महुआ शराब तैयार की जा सकती थी।
कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जब्त सामग्री
- 247 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹49,400)
- 600 किलोग्राम लाहन पास (अनुमानित कीमत ₹60,000)
- गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन व अन्य उपकरण (अनुमानित कीमत ₹35,000)
कुल जब्ती: लगभग ₹84,400
गिरफ्तार आरोपी
- चितेश्वर महेश्वरी (42 वर्ष), निवासी बनसिवनी
- सुकलाल कंवर (38 वर्ष), निवासी कमारडेरा बनसिवनी
- कन्हैया बंजारे (49 वर्ष), निवासी बनसिवनी
- राजेश मांडले (42 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 08 बनसिवनी
- नेतराम कमार (28 वर्ष), निवासी बनसिवनी
- पोखन टंडन (25 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 08 बनसिवनी
- तोष कुमार (35 वर्ष), निवासी बनसिवनी
