रायपुर में स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल

रायपुर में स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा

रायपुर में स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा

रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को एक गंभीर हादसा हुआ। निर्माणाधीन प्लांट का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे छह मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। इसके अलावा छह से सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अफरा-तफरी और राहत बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायल मजदूरों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और मृतकों की संख्या की पुष्टि के लिए जांच कर रही है।

प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

अब तक इस हादसे को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। सूत्रों के अनुसार, मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।

Youthwings