Lucknow Agra Expressway Accident: उन्नाव में दर्दनाक बस हादसा, डिवाइडर तोड़ पलटी डबल डेकर बस, 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गई।
Lucknow: Uttar Pradesh के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे बस नियंत्रण से बाहर हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में सब इंस्पेक्टर रामजी राम और बंदी छत्रपाल सिंह तोमर समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार Siwan के पुलिसकर्मी बंदी को गवाही के लिए Gurugram लेकर गए थे और वापस लौट रहे थे। हादसे में तीन सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, UPEIDA और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल 21 लोगों को Lucknow Trauma Centre रेफर किया गया है। वहीं एक महिला यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर बिहार के बताए जा रहे हैं।
इस हादसे पर Yogi Adityanath ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
