LPG Booking Scam Alert : LPG बुकिंग के नाम पर बड़ा ऑनलाइन स्कैम, सरकार ने जारी की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में LPG गैस की कमी की खबरों के बीच अब एक नया ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है। सरकार ने लोगों को इस LPG बुकिंग फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र I4C के अनुसार, ठग गैस की कमी का डर दिखाकर लोगों को जल्दबाजी में बुकिंग करने के लिए उकसा रहे हैं और इसी दौरान उनकी निजी जानकारी और पैसे ठग रहे हैं।

 

यह स्कैम खासतौर पर उस समय फैल रहा है जब लोगों को गैस सिलेंडर की जरूरत अधिक होती है। ठग SMS, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए फर्जी मैसेज भेजते हैं, जिनमें गैस खत्म होने का डर दिखाया जाता है और तुरंत बुकिंग करने को कहा जाता है। साथ ही डिस्काउंट ऑफर का लालच देकर लोगों को फंसाया जाता है।

 

यूजर्स को एक ऐसा लिंक भेजा जाता है जो बिल्कुल असली वेबसाइट जैसा दिखता है। जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, उससे पेमेंट या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं और यहीं से ठगी शुरू हो जाती है। कई मामलों में फर्जी ऐप डाउनलोड करने या QR कोड स्कैन करने के लिए भी कहा जाता है।

 

सरकार ने ऐसे स्कैम से बचने के लिए कुछ संकेत बताए हैं। अगर कोई मैसेज गैस की कमी का डर दिखाकर तुरंत बुकिंग करने को कहे, तो सावधान रहें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही APK फाइल डाउनलोड करें। इसके अलावा किसी के साथ OTP, PIN या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें।

Youthwings