Bilaspur news: बॉक्सिंग रिंग बना शराब पार्टी का अड्डा, हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

बॉक्सिंग रिंग में दारू पार्टी

बॉक्सिंग रिंग में दारू पार्टी

Bilaspur news: बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बॉक्सिंग रिंग से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां खेल अधिकारियों ने रिंग को पार्टी स्थल बना डाला, जहां शराब और मुर्गे की दावत का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने इसे खेल की गरिमा के खिलाफ बताया है।

खेल के मंदिर में हुआ अपमान

बॉक्सिंग रिंग, जिसे खिलाड़ी अपनी मेहनत और समर्पण का प्रतीक मानते हैं, वहीं कुछ अधिकारियों ने मर्यादा तोड़ते हुए जाम छलकाए। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें वायरल होते ही खेल प्रेमियों में गुस्सा फैल गया।

खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर जताई आपत्ति

खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि जिस रिंग में वे रोज़ाना अभ्यास करते हैं, उसे अधिकारियों ने मयखाने में बदल दिया। कई खिलाड़ियों ने इसे खेल भावना के साथ विश्वासघात बताया।

हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान (Suo Motu)

घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने SECR के महाप्रबंधक से हलफनामा तलब किया है और मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

31 अक्टूबर को होगी सुनवाई

हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला न केवल खिलाड़ियों की भावनाओं से जुड़ा है, बल्कि खेल परिसर की गरिमा के लिए भी चुनौतीपूर्ण है। इस पर जनहित याचिका के तहत 31 अक्टूबर को पहली सुनवाई होगी।

खेल प्रेमियों ने की कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के बाद पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Youthwings