Leh Violence: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज बंद, कर्फ्यू जारी

Leh Violence: लद्दाख की राजधानी लेह में हाल ही में हुई हिंसा के बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक केंद्र सरकार के निशाने पर आ गए हैं। वांगचुक के स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (एसईसीएमओएल) का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

लेह में हालात

बुधवार को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का विस्तार जैसी मांगों को लेकर लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के बंद आह्वान के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी थी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हुई और करीब 90 लोग घायल हुए। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने हालात काबू में करने के लिए कर्फ्यू लगा रखा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोनक ने शुक्रवार से अगले दो दिनों तक सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया है।

वांगचुक की भूख हड़ताल टूटी

हिंसा के बढ़ते हालात के कारण सोनम वांगचुक को अपनी पखवाड़े भर चल रही भूख हड़ताल को बीच में ही समाप्त करना पड़ा। उन्होंने कहा, “यह लद्दाख के लिए सबसे दुखद दिन है। पिछले पांच वर्षों से हम शांतिपूर्ण रास्ते पर चल रहे थे, लेकिन यह हिंसा बेहद निराशाजनक है।”

Youthwings