KVS Recruitment 2025: 2499 पदों पर आवेदन शुरू
KVS Recruitment 2025
KVS Recruitment 2025: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने वर्ष 2025 के लिए TGT, PGT और विभिन्न पदों पर कुल 2499 रिक्तियों का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है और 26 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
PGT
संबंधित विषय में Post Graduation
B.Ed अनिवार्य
न्यूनतम 50% अंक आवश्यक
TGT
संबंधित विषय में Graduation
B.Ed अनिवार्य
CTET पेपर-2 पास होना जरूरी
अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता जैसे— 12वीं पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल डिग्री—की आवश्यकता होगी। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
आयु सीमा और छूट (Age Limit & Relaxation)
इस भर्ती में आयु और योग्यता निर्धारण की अंतिम तिथि 01 जनवरी 2026 तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को आयु में राहत मिलेगी—
SC/ST को 5 वर्ष
OBC को 3 वर्ष
PwD उम्मीदवारों को विशेष नियमों के अनुसार छूट
KVS के वर्तमान कर्मचारियों को भी अतिरिक्त राहत प्रदान की जाएगी।
read more : ED Raid: कोडीन कफ सिरप तस्करी रैकेट पर ED की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों के 25 ठिकानों पर छापे…
वेतनमान (Salary Structure)
केंद्रीय विद्यालयों में वेतन 7th Pay Commission के अनुसार मिलता है।
विभिन्न पदों के लिए निर्धारित पे-लेवल के साथ—DA, HRA
अन्य सुविधाएं
भी प्रदान की जाएंगी। विस्तृत वेतन विवरण जल्द जारी होगा।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें
इच्छित पद का चयन करें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फ़ॉर्म सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रखें
