‘खून का बदला लेंगे’ के नारों के बीच सुपुर्द-ए-खाक हुए अली खामेनेई, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

Khamenei burial Iran Mashhad

ईरान के सर्वोच्च नेता को इमाम रजा दरगाह में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, इराक के नजफ-कर्बला में भी हुई रस्में

 

 

 

मशहद/ईरान. ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा की दरगाह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया । खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमले में मृत्यु हो गई थी, जो ईरान-अमेरिका युद्ध के पहले दिन हुआ था । उनका अंतिम संस्कार 131 दिनों के बाद हुआ ।

 

अंतिम यात्रा: तेहरान से मशहद तक, लाखों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खामेनेई के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक से पहले तेहरान, कोम और फिर इराक के पवित्र शहरों नजफ और कर्बला ले जाया गया, जहां धार्मिक रस्में निभाई गईं । छह दिनों तक चली इस शोक यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए ।

 

अंतिम संस्कार के दिन मशहद शहर में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों के हाथों में ईरानी झंडे और खामेनेई की तस्वीरें थीं । कई लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए और “खून का बदला लेंगे” जैसे पोस्टर लिए हुए थे ।

 

उत्तराधिकारी मोजतबा का न दिखना

खामेनेई के पुत्र और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे। वे उसी हमले में घायल हो गए थे जिसमें उनके पिता मारे गए थे । उन्होंने अंतिम संस्कार की किसी भी रस्म में हिस्सा नहीं लिया।

 

 

युद्धविराम समझौता खतरे में

यह अंतिम संस्कार अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य झड़पों के बीच हुआ है । अमेरिका ने ईरान के 90 सैन्य ठिकानों पर हमले किए, जबकि ईरान ने कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया । राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता खत्म होने की बात कही है ।

 

 

Read more- 

US Iran War News: ट्रंप की स्ट्राइक चेतावनी, ईरान के प्रस्ताव पर सस्पेंस बरकरार

 

 

Youthwings